Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • SRS Bulletin Shows Major Inequalities Across States, Say Public Health Experts
    • 16th Parole To Gurmeet Ram Raheem: People Vent Their Ire On Social Media
    • MAJOR SETBACK// Four Cheetah Cubs Found Dead In Kuno National Park
    • NEET (UG) 2026 Paper Leak: Opposition Slams NDA Govt, Sisodia Says Gen-Z Will Oust It
    • Deepak Soni And The Deadly Cost Of VIP Culture In Madhya Pradesh
    • SUNDAY READ//Beyond POCSO: The Legal Vacuum In Protecting Young Women From AI-Driven Exploitation
    • RAJENDRA BHARTI CASE: State Assembly Misspells Judge’s Name As Digvijay Singh In Unusual Hurry
    • Modi’s Birthday Message For Mohan Yadav: A Strategic Shield Against Internal Storms?
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sun TodaySun Today
    • Home
    • Top Story
    • Politics
    • Governance
    • Corporate
    • Interview
    • Opinion
    • Blog
    • More
      • National
      • International
      • Best Practices
      • Lifestyle
      • Video
      • Crime
    • हिंदी
    Sun TodaySun Today
    Home » सत्ता का सर्किट
    Madhya Pradesh

    सत्ता का सर्किट

    suntodayBy suntodayDecember 15, 2025Updated:December 16, 2025No Comments98 Views5 Mins Read
    Union Agriculture and Farmers Welfare minister Shivraj Singh Chouhan
    हाउस अरेस्ट?

    इसमें कोई शक नहीं कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समर्थक मायूस हैं। सिर्फ इसलिए नहीं कि उनको 2 वर्ष पहले मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया, बल्कि इसलिए भी कि मामा ने या तो खुद को विदिशा लोकसभा क्षेत्र में ही राजनीतिक कारणों से सीमित कर लिया है या उन्हें सीमित कर दिया गया है। लोकसभा में वे विदिशा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान या तो वे स्मार्ट पार्क में अपनी दिनचर्या के हिसाब से पौधे लगाते देखे जाते हैं, या अपने निवास में या फिर विदिशा क्षेत्र में। प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति नगण्य ही है। उनके एक समर्थक नेता का कहना है कि मामा को सबसे ज्यादा प्रिय है पूरे प्रदेश में जनता के बीच रहना और भाषण के माध्यम से उनसे रूबरू होना, पर लगता है मामा विदिशा में हाउस अरेस्ट जैसे हो गए हैं। इसी बीच चौहान के भोपाल स्थित बंगले की सुरक्षा बढ़ने ने उनके समर्थकों के बीच चिंता की लहर पैदा कर दी है और यह चर्चा हो रही है कि इसके पीछे कारण क्या है- उनकी पॉपुलैरिटी या उनको कोई खतरा?

    Chief minister Dr Mohan Yadav
    ये कैसा इंटरव्यू?

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने वर्तमान कार्यकाल का 2 वर्ष पूरा करने पर भोपाल में पत्रकारों से रूबरू हुए। उसके बाद बहुत से पत्रकारों ने उनका इंटरव्यू करना चाहा। निराश किसी को नहीं किया गया, पर सबको एक साथ सीएम हाउस में बुला लिया गया। भारी भीड़ के वजह से किसी पत्रकार का सवाल सिर्फ एक प्रश्न का हुआ और किसी का 2-3 प्रश्न का। वो लोग सौभाग्यशाली रहे जिनको 4-5 मिनट का इंटरव्यू करने का मौका मिला। कुछ पत्रकारों को प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल की मदद लेनी पड़ी कि वे कुछ ज्यादा समय तक इंटरव्यू कर पाएं। पहले ऐसा नहीं हुआ करता था। पत्रकारों को उनके बैनर के मुताबिक इंटरव्यू के लिए समय निर्धारित किया जाता था और पत्रकारों से इंटरव्यू का सिलसिला कई दिन चलता था। इसका फायदा यह भी होता था कि सीएम से कुछ न कुछ नई बात कई दिनों तक देखने को मिल जाती थी।

    State BJP President Hemant Khandelwal
    अध्यक्ष ने संगठन की ताकत बताई

    यह भूले–बिसरे गीत की तरह हो गया था कि प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय में आकर बैठा करते थे और उनसे कार्यकर्ता अपनी मन की बात, अपने काम बताया करते थे। यह परिपाटी भाजपा के तत्कालीन महामंत्री (संगठन) कप्तान सिंह सोलंकी के कहने पर शुरू हुई थी। तब पूरा रोस्टर हुआ करता था कि कोई न कोई मंत्री नियत दिन पर और नियत समय पर कार्यालय में आकर बैठेगा और वह कार्यकर्ताओं को सुनेगा। धीरे–धीरे मंत्री लोगों ने किसी न किसी बहाने इस परिपाटी से किनारा कर लिया। अब कार्यकर्ता के पास सिर्फ दो ही स्थान बचे थे मंत्रियों से मिलने के लिए— या तो वल्लभ भवन या उनके बंगले में, जहां पहले से ही विभिन्न तरह के कैरेक्टर्स की भीड़ रहा करती थी और है। वर्तमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जो ऑर्गेनाइजेशन मैन के नाम से जाने जाते हैं, ने इस परिपाटी को फिर से शुरू किया है। कार्यकर्ता अपनी परेशानियों या सरकार की योजनाओं के बारे में फीडबैक बताने मंत्रियों से मिलने लगे हैं।

    State BJP Gen Secy Rahul Kothari
    राहुल कोठारी का नाबिन कनेक्शन

    प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री राहुल कोठारी को इन दिनों और भी बधाई मिल रही है। महामंत्री बने तो कई महीने हो गए, ये उसकी बधाई नहीं है, बल्कि नितिन नाबिन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। लोग सोच सकते हैं कि बधाई तो नितिन नाबिन को मिलनी चाहिए, राहुल कोठारी को बधाई क्यों? वस्तुतः जब अनुराग ठाकुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे, तो उनकी टीम में 2 महामंत्री थे— एक तो राहुल कोठारी और दूसरा नाम बताने की जरूरत नहीं है। जी हां— नितिन नाबिन। अनुराग ठाकुर के उस समय की पदाधिकारियों की टीम में मध्य प्रदेश से सिर्फ राहुल कोठारी थे।

    State BJP secretary Rajneesh Agrawal
    रजनीश अग्रवाल का नबीन कनेक्शन

    प्रदेश भाजपा मंत्री रजनीश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के बारे के अपना संस्मरण लिखा है। संस्मरण हूबहू इस तरह है:

    15 दिसंबर को विवाह की वर्षगांठ होने की कारण आज रविवार को अपने विवाह के चित्रों को बच्चों के साथ साझा कर रहे थे।
    दो तीन घंटों के बाद समाचार देखा कि माननीय नितिन नवीन जी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। मन गद गद हो गया। वे विवाह में आए थे। पक्के वादे के साथ आए थे।
    युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी होने के नाते उनसे लगातार संवाद होता था। बाद में जब भी मिलते या फोन पर बात होती तो वही गर्म जोशी होती रही है।
    बीते 9 दिसंबर को दिल्ली केंद्रीय कार्यालय में एक बैठक के बीच मिले तो गले लगा लिया। मैंने अचानक यूं ही उन्हें कहा कि आपको बड़ी जिम्मेदारी की अग्रिम शुभकामनाएं। ( हालांकि इस जिम्मेदारी का भान नहीं था). बस थोड़ी सी गपशप के बाद चाय पान और बैठक में रम गए।
    संगठन के प्रति अटूट निष्ठा, सौम्य व्यक्तित्व, सहज कार्यकर्तापन और राजनीतिक चातुर्य अदभुत है। मुझे पक्का भरोसा है कि आपके नेतृत्व में भाजपा दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति करेगी साथ ही अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता और संगठन का अनूठेपन को जस का तस रखेगी।
    बहुत बधाई और शुभकामनाएं माननीय @NitinNabin जी।
    Ashish Agrawal Bhopal BJP Chief Minister Dr Mohan Yadav Gwalior Hemant Khandelwal Indore Jabalpur Madhya Pradesh new delhi Rahul Kothari Sagar Shivraj Singh Chouhan
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
    Previous Articleबार-बार नौकरशाही फेरबदल: क्या नहीं मिल पा रहा सीएम को मनपसंद अधिकारी?
    Next Article Newsmaker: प्रतिज्ञा पटेल अनोखे रिकॉर्ड की राह में
    Avatar photo
    suntoday
    • Website

    Related Posts

    SRS Bulletin Shows Major Inequalities Across States, Say Public Health Experts

    May 27, 2026

    16th Parole To Gurmeet Ram Raheem: People Vent Their Ire On Social Media

    May 26, 2026

    MAJOR SETBACK// Four Cheetah Cubs Found Dead In Kuno National Park

    May 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 SUN Today. All Rights Reserved.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Advertise With Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.