Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Madhya Pradesh Moves Closer To UCC, Cabinet Approves Draft Legislation
    • Liquor Shop Shifted Near Lok Bhavan, Women Take To Streets In Protest
    • Book Review// Innocence At Risk: Protecting Children In The Age Of Algorithms
    • From Bhopal to Mountain View: Bhopal Youth’s Silicon Valley Leap
    • Datia By-election: Why BJP Workers See Conspiracy In Denial Of Ticket To Narottam Mishra
    • Public Health Experts, Professionals and Workers Join Hand to Oppose Govt’s Move To Privatise 18 CHCs
    • Hilarious Tweet War Ensues on Sunday After Kejriwal Asks Nitin Nabin, “Who Are You?”
    • SRS Bulletin Shows Major Inequalities Across States, Say Public Health Experts
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sun TodaySun Today
    • Home
    • Top Story
    • Politics
    • Governance
    • Corporate
    • Interview
    • Opinion
    • Blog
    • More
      • National
      • International
      • Best Practices
      • Lifestyle
      • Video
      • Crime
    • हिंदी
    Sun TodaySun Today
    Home » सीएस वल्लभ भवन बैठे, मैं जहाँ बैठना है वहाँ बैठा हूँ: डॉ. मोहन यादव
    Madhya Pradesh

    सीएस वल्लभ भवन बैठे, मैं जहाँ बैठना है वहाँ बैठा हूँ: डॉ. मोहन यादव

    “थोड़ा मेरे स्वभाव में टेढ़ापन है”
    suntodayBy suntodayDecember 12, 2025Updated:December 13, 2025No Comments98 Views4 Mins Read
    “थोड़ा मेरे स्वभाव में टेढ़ापन है. मैं कहता हूँ कि यह ज़रूरी थोड़े ही है कि मैं जहाँ बैठूँ, सीएस भी वहीं बैठे. सीएस वल्लभ भवन बैठे और मैं जहाँ बैठना है वहाँ बैठूँगा. चिंता मत करो, आगे देखो.”
    -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
    भोपाल: क्या मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है?

    यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि जिस तल्खी के साथ डॉ. यादव ने मुख्य सचिव से जुड़े प्रश्न का उत्तर दिया, उससे यही आभास हुआ कि दोनों के बीच या तो तालमेल ठीक नहीं चल रहा है या फिर कोई ऐसा मुद्दा है जो सतह पर दिखाई नहीं दे रहा.

    मुख्य सचिव अनुराग जैन

    अवसर था—मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस का. स्थान था कुशाभाऊ ठाकरे सभागार.

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव नीरज मण्डलोई तथा जनसंपर्क विभाग के आयुक्त दीपक सक्सेना उपस्थित थे.

    जब यह पूछा गया कि मुख्यमंत्री के दो वर्ष पूर्ण होने जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य सचिव उनके साथ क्यों नहीं हैं, तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा—

    “थोड़ा मेरे स्वभाव में टेढ़ापन है. मैं कहता हूँ कि यह ज़रूरी थोड़े ही है कि मैं जहाँ बैठूँ, सीएस भी वहीं बैठे. सीएस वल्लभ भवन बैठे और मैं जहाँ बैठना है वहाँ बैठा हूँ . चिंता मत करो, आगे देखो.”

    इस प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री कुछ असहज अवश्य दिखे, पर उन्होंने स्वयं को संयत रखते हुए मुस्कुराया, दोनों हाथों से ताली बजाई और बोले—“अपनी तो यही स्टाइल है”.

    अपने कार्यकाल में एक वर्ष की वृद्धि के पश्चात मुख्य सचिव अनुराग जैन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से उनके निवास पर जाकर उनसे मिलते हुए (फ़ाइल फ़ोटो)

    यह छिपा तथ्य नहीं है कि मुख्य सचिव अनुराग जैन केंद्र सरकार की पसंद से मध्यप्रदेश भेजे गए थे और उनके कार्यकाल में हुई वृद्धि भी केंद्र की ही इच्छा का परिणाम थी.

    तत्कालीन मुख्य सचिव वीरा राणा के रिटायरमेंट के बाद नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा थी कि अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजोरा मुख्यमंत्री की पसंद हैं और मुख्य सचिव बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. कहा जा रहा था कि डॉ. राजोरा के साथ मिलकर मुख्यमंत्री अपनी एक मज़बूत टीम बनाना चाहते थे. डॉ राजोरा मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मिले इसके बाद सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो गया कि डॉ राजोरा मुख्य सचिव बनाने वाले हैं. कहा जाता है कि कुछ लोगों ने उन्हें बधाई तक दे दिया पर अंततः अनुराग जैन को दिल्ली से वापस बुलाकर अक्टूबर 2024 में मुख्य सचिव नियुक्त किया गया.

    कहा जाता है कि केंद्र सरकार डॉ. राजोरा के नाम पर सहमत नहीं थी और उसकी पसंद अनुराग जैन थे, जो पहले पीएमओ में रह चुके हैं. प्रशासनिक हलकों में इसे केंद्र द्वारा मध्यप्रदेश की नौकरशाही पर अपना नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश के रूप में देखा गया.

    बताया जाता है कि मुख्यमंत्री सचिवालय से कुछ अधिकारियों को हटाया जाना—जो सीएम के करीबी माने जाते थे—मुख्य सचिव की अनुशंसा पर हुआ.

    मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के बीच मतभेद तब खुलकर सामने आए जब इस वर्ष मार्च में डॉ. यादव ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की (झाबुआ सहित), लेकिन अनुराग जैन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक में इस पर असहमति जताई. उन्होंने सुझाव दिया कि नए कॉलेजों के बजाय मौजूदा 17 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाकर डॉक्टरों की कमी दूर की जाए. जैन ने मातृ तथा मानसिक स्वास्थ्य और अमानक दवाओं के मुद्दे पर फोकस बढ़ाने पर भी बल दिया.

    जैन के सेवानिवृत्ति–काल (31 अगस्त 2025) के नजदीक आने पर डॉ. यादव ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से कई दौर की बातचीत की. भोपाल में उहापोह की स्थिति थी पर कुछ अधिकारीयों के अनुसार अनुराग जैन के रिटायरमेंट के दिन यानी 31 अगस्त के दो दिन पहले ही केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग में उनके एक्सटेंशन को लेकर अनुमति का आदेश तैयार था. जैन को एक वर्ष का कार्यकाल–विस्तार मिला.

    इसके बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में एक बार फिर चर्चा तेज हुई कि मुख्यमंत्री अपनी पसंद के अधिकारी को मुख्य सचिव बनाकर एक समन्वित टीम तैयार करना चाहते थे, जो वे 2024 में नहीं कर पाए. लेकिन केंद्र ने अनुराग जैन को एक वर्ष का एक्सटेंशन दे दिया.

    Anurag Jain Bhopal BJP BJP government Central Government Chief Minister Chief secretary Dr Mohan Yadav Gwalior Indore Jabalpur new delhi Ujjain
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
    Previous ArticleGovt Claims Several Milestones Achieved Under Dr Mohan Yadav’s Leadership
    Next Article Elimination Of Naxalism Major Achievement: Dr Mohan Yadav
    Avatar photo
    suntoday
    • Website

    Related Posts

    Madhya Pradesh Moves Closer To UCC, Cabinet Approves Draft Legislation

    July 20, 2026

    Liquor Shop Shifted Near Lok Bhavan, Women Take To Streets In Protest

    July 17, 2026

    Book Review// Innocence At Risk: Protecting Children In The Age Of Algorithms

    July 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 SUN Today. All Rights Reserved.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Advertise With Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.