Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधान सभा में “घंटे” की गूंज
    • बुंदेलखंड सर्वदलीय मोर्चा का दिल्ली में धरना 13 फरवरी को
    • आजकल बच्चों का बचपन मोबाइल और टीवी छीन रहा है: मनीषा आनंद
    • कट्टरवादी ताकतें अपने को पीड़ित दिखाकर अपनी पहचान बचाने के नाम पर अनेक षड्यंत्र कर रही हैं: शिवप्रकाश
    • From Sky To Silicon: Positive Story of First 25 Years Of Our Millennium
    • एनजीटी ने इंदौर त्रासदी को लेकर सरकार को फटकारा, कहा यह गंभीर गवर्नेंस विफलताओं को उजागर करता है
    • NGT Slams MP Govt Over Indore Tragedy, Says It Exposes Serious Governance Failures
    • Collector Apologises After Abuse Against Hostel Supt Goes Viral
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sun TodaySun Today
    • Home
    • Top Story
    • Politics
    • Governance
    • Corporate
    • Interview
    • Opinion
    • Blog
    • More
      • National
      • International
      • Hindi
      • Best Practices
      • Lifestyle
      • Video
    Sun TodaySun Today
    Home » आजकल बच्चों का बचपन मोबाइल और टीवी छीन रहा है: मनीषा आनंद
    Education

    आजकल बच्चों का बचपन मोबाइल और टीवी छीन रहा है: मनीषा आनंद

    suntodayBy suntodayFebruary 12, 2026No Comments5 Views2 Mins Read
    आजकल बच्चों का बचपन मोबाइल और टीवी छीन रहा है. अब बच्चे बाहर जाकर दोस्तों के साथ पार्क में नहीं खेलना चाहते हैं, मोबाइल ने इन्हें चिड़चिड़ा बना दिया है. अगर माता-पिता अपने बच्चों को एक शानदार बचपन देना चाहते हैं, तो मोबाइल टीवी जैसे गैजेट से दूर रखना होगा
    -कैरियर काउंसलर मनीषा आनंद

    भोपाल: प्री स्कूल “लिटिल मिलेनियम , कोलार और किड्जी , लांबाखेड़ा का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम थीम बचपन पर आधारित “आरोहण” हर्षोल्लास के साथ रवींद्र भवन के अंजनी सभागार में संपन्न हुआ, एक प्रेस रिलीज़ के अनुसार.

    नन्हें नन्हें बच्चों ने अपनी परफॉर्मेंस से पेरेंट्स के साथ साथ उपस्थित सभी का मन मोह लिया.

    बात चाहे तारे जमीन पर… के शीर्षक गीत पर मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य की हो, या नानी तेरी मोरनी को मोर ले गया… अथवा दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ … ऐसे लगभग सभी गीतों पर बच्चों ने अद्वितीय कोऑर्डिनेशन और आश्चर्यचकित कर देने वाला नृत्य किया.

    सीनियर केजी की छात्रा आरोही ने पिआनो पर लकड़ी की काठी… एक हजारों में मेरी बहना… राष्ट्र गान की धुन जन गण मन बजाकर वहां उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया.

    अभ्यंत, कृष्वी, अमाया, अक्षिता, अद्विक, शानम, सानवी , विक्रम, आरोही आदि बच्चों ने भी अपनी परफॉर्मेंस से खूब तालियां बटोरी.

    सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार अन्वी और आरोही को दिया गया.

    बेस्ट पेरेंट्स का पुरस्कार श्री और श्रीमती बी.एस. अहिरवार और श्री और श्रीमती शैलेंद्र सिंह चौहान को दिया गया.

    चीफ गेस्ट कैरियर काउंसलर मनीषा आनंद ने कहा कि, “बचपन थीम ने हम लोगों को अपने बचपन की शरारतों को याद दिला दिया और दादा दादी व नाना नानी के साथ बिताए वक्त फिर से याद आ गए. आजकल बच्चों का बचपन मोबाइल और टीवी छीन रहा है. अब बच्चे बाहर जाकर दोस्तों के साथ पार्क में नहीं खेलना चाहते हैं, मोबाइल ने इन्हें चिड़चिड़ा बना दिया है. अगर माता-पिता अपने बच्चों को एक शानदार बचपन देना चाहते हैं, तो मोबाइल टीवी जैसे गैजेट से दूर रखना होगा.”

    गेस्ट ऑफ ऑनर सुरेंद्र कौर ने अपने संबोधन में कहा कि, “गार्जियन अपने बच्चों को अपना फोन नहीं अपना समय दें, इसी से बच्चों का बचपन समृद्ध होगा और बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा.”

    लिटिल मिलेनियम और किड्जी की डायरेक्टर प्रेरणा सिन्हा ने कहा कि, “सभी बच्चों में एक यूनिक टैलेंट होता है, हम लोग उसे पहचानने और पहचान कर बच्चे की उस प्रतिभा को निखारने का काम करते हैं.”

    Bhopal child development Children education Madhya Pradesh Parenting School Schooling
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
    Previous Articleकट्टरवादी ताकतें अपने को पीड़ित दिखाकर अपनी पहचान बचाने के नाम पर अनेक षड्यंत्र कर रही हैं: शिवप्रकाश
    Next Article बुंदेलखंड सर्वदलीय मोर्चा का दिल्ली में धरना 13 फरवरी को
    Avatar photo
    suntoday
    • Website

    Related Posts

    विधान सभा में “घंटे” की गूंज

    February 16, 2026

    बुंदेलखंड सर्वदलीय मोर्चा का दिल्ली में धरना 13 फरवरी को

    February 12, 2026

    एनजीटी ने इंदौर त्रासदी को लेकर सरकार को फटकारा, कहा यह गंभीर गवर्नेंस विफलताओं को उजागर करता है

    January 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 SUN Today. All Rights Reserved.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Advertise With Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.