Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • RAJENDRA BHARTI CASE: State Assembly Misspells Judge’s Name As Digvijay Singh In Unusual Hurry
    • Modi’s Birthday Message For Mohan Yadav: A Strategic Shield Against Internal Storms?
    • YOUNG VOICE// New AI India: Door Opening For Millions Of Students
    • SUNDAY READ// “आबादी 23 लाख, 14 लाख गाड़ियां, 460 ट्रैफिक पुलिसकर्मी—VIP संस्कृति के नीचे दम तोड़ता भोपाल!”
    • Domestic Violence, Hate-mongering, Caste Discrimination Too Affect Public Health: Dr Sunil Kaul
    • If Glamour Takes Precedence Truth Will Inevitably Be Obscured In Journalism: Jayanti Ranganathan
    • MP Govt Sets Up 24×7 Control Rooms For Citizens In West Asia
    • विधान सभा में “घंटे” की गूंज
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sun TodaySun Today
    • Home
    • Top Story
    • Politics
    • Governance
    • Corporate
    • Interview
    • Opinion
    • Blog
    • More
      • National
      • International
      • Hindi
      • Best Practices
      • Lifestyle
      • Video
    Sun TodaySun Today
    Home » विधान सभा में “घंटे” की गूंज
    Madhya Pradesh

    विधान सभा में “घंटे” की गूंज

    suntodayBy suntodayFebruary 16, 2026Updated:February 16, 2026No Comments65 Views2 Mins Read
    Minister for Urban Development and Housing Kailash Vijayvargiya
    मीटिंग में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय, अन्य सदस्य मंत्रिगण, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, कार्यमंत्रणा समिति के अन्य सदस्य, विधान सभा प्रमुख सचिव तथा सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित थे.
    भोपाल: मध्य प्रदेश विधान सभा के बजट सत्र के आज (सोमवार) पहले दिन जहां राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने इंदौर के भागीरथपुरा की घटना पर हंगामा किया, वहीं विधान सभा परिसर में आयोजित कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में घंटा शब्द का उल्लेख कर सरकार और संसदीय कार्यमंत्री के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी.
    हुआ यह कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक सत्र के आगामी कारोबार पर चर्चा करने के लिए विधान सभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित की गई.

    मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पूर्व आज विधानसभा कक्ष में मा.अध्यक्ष श्री @nstomar जी एवं मा.मुख्यमंत्री डॉ. @DrMohanYadav51 जी की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में प्रतिभाग कर अपने विचार साझा किए।

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री @JagdishDevdaBJP जी,… pic.twitter.com/34SxRSWAje

    — Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) February 16, 2026


    मीटिंग में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय, अन्य सदस्य मंत्रिगण, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, कार्यमंत्रणा समिति के अन्य सदस्य, विधान सभा प्रमुख सचिव तथा सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित थे.

    सत्ता पक्ष के एक सदस्य के अनुसार, मीटिंग के दौरान विधान सभा स्पीकर राज्यपाल के अभिभाषण तथा अन्य विषयों पर चर्चा हेतु निर्धारित घंटे (समय) के बारे में जानकारी दे रहे थे.
    इस पर उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने हल्के-फुल्के अंदाज में स्पीकर से आग्रह किया कि “घंटे” के जगह कोई और शब्द प्रयोग में लाया जाना चाहिए.
    कटारे के इतना कहते ही मीटिंग में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय, अन्य उपस्थित मंत्रिगण के लिए थोड़ी देर के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई.
    ज्ञातव्य है कि इंदौर में भागीरथपुरा की त्रासदी के दौरान एनडीटीवी के एग्जीक्यूटिव एडिटर अनुराग द्वारी के प्रश्न का जवाब देते हुए विजयवर्गीय ने घंटा शब्द का प्रयोग किया था जो कि पूरे देश में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तथा मुख्यधारा मीडिया के टीवी चैनलों पर भी इस पर कई दिन प्रोग्राम बनते रहे. इस पर बहुत सारे मीम्स भी बने. हालांकि विजयवर्गीय ने अपने रिमार्क के लिए सोशल मीडिया माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X पर खेद भी व्यक्त कर दिया.
    वैसे स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने मीटिंग में स्थिति संभालते हुए उस विषय का तुरंत पटाक्षेप किया यह कहते हुए कि घंटा शब्द कई संदर्भों में प्रयोग किया जाता है.
    Bhagirathpura Bhopal BJP Chief Minister Congress Dr Mohan Yadav Indore Kailash Vijayvargiya Madhya Pradesh Minister State assembly
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
    Previous Articleबुंदेलखंड सर्वदलीय मोर्चा का दिल्ली में धरना 13 फरवरी को
    Next Article MP Govt Sets Up 24×7 Control Rooms For Citizens In West Asia
    Avatar photo
    suntoday
    • Website

    Related Posts

    RAJENDRA BHARTI CASE: State Assembly Misspells Judge’s Name As Digvijay Singh In Unusual Hurry

    April 4, 2026

    Modi’s Birthday Message For Mohan Yadav: A Strategic Shield Against Internal Storms?

    March 26, 2026

    YOUNG VOICE// New AI India: Door Opening For Millions Of Students

    March 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 SUN Today. All Rights Reserved.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Advertise With Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.